नकुड़-: नकुड़ नगरपालिका में दिनाँक 5/11/2016 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित शाह की परिवर्तन रैली

नकुड़-: नकुड़ नगरपालिका में दिनाँक 5/11/2016 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित शाह की परिवर्तन रैली और दिनाँक 6/11/2016 को सहारनपुर से शूरू होने वाली परिवर्तन यात्रा के सम्बन्ध में हुयी पार्टी की महत्वपूर्ण मीटिंग में बोलते हुए नकुड़ विधायक डॉ धर्म सिंह सैनी ने कहा की माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की रैली में सबसे ज्यादा भीड़ नकुड़ विधानसभा से होगी।उन्होंने कहा की प्रदेश के विकास की चिंता छोड़कर समाजवादी पार्टी में केवल वर्चस्व की लड़ाई चल रही है और बसपा की गलत नीतियों के कारण नेताओ के पलायन के कारण वो फाइट में ही नही है।इसलिये पुरे उत्तरप्रदेश की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेंदर मोदी को विश्व गुरु बनाने के लिये और उनको अधिक ताकत देने के लिए सत्ता का हस्तांतरण भारतीय जनता पार्टी को करने के तैयार बैठी है।मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँचे कैराना सांसद माननीय बाबु हुकुम सिंह ने कहा की जनता का जितना उत्साह भारतीय जनता पार्टी के लिए इस बार है उतना पहले कभी नही था।उन्होंने विधायक डॉ धर्म सिंह सैनी की प्रसंशा करते हुए कहा की जब कभी भी इनसे मुलाकात होती थी इन्होंने विपरीत दल में रहते हुए भी सम्मान देने में कभी भी कोताई नही की।उन्होंने कार्यकर्ताओ से भारी संख्या में रैली में पहुँचने का आह्वान किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ऋषिपाल चौधरी,नगर अध्य्क्ष सुरेश जिंदल,अनिल डायरेक्टर, रवि सैनी,पदम सिंह ढायकी,सतीश सैनी,राकेश वर्मा,डॉ ओमपाल चौधरी,अरुण चौधरी,पवन सिंह राठौर,राजपाल प्रधान,बबलू प्रधान,राधे श्याम शर्मा,विनय सैनी,लव सैनी,मोहित सैनी,गौरी सैनी,आशु सैनी,आकाश सैनी,बबली चौधरी,परमजीत ठाकुर,राजभूषण,सचिन सैनी आदि उपस्थित रहे।